पानीपत। हरियाणा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में दो युवकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। दोनों आरोपी महिला को सोनीपत ले गए और उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो जाए।
मुस्लिम परिवार के दो घरों में आगजनी और तोड़फोड़, गांव में तनाव का माहौल
मगर, जैसे ही महिला वहां से भागने लगी, उसी दौरान एक ट्रेन की चपेट में आकर उसका पैर कट गया।
घायल हालत में उसे पहले सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहां परिजनों के आने पर गैंगरेप की वारदात का खुलासा हुआ।
बताया गया है कि महिला कुछ दिनों से घर से लापता थी और उसके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी थी।


