सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूटी से जा रही एक महिला टीचर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टीचर उछलकर सड़क पर जा गिरीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि टक्कर मारने वाले छात्र मदद करने के बजाय मौके से कार लेकर फरार हो गए।
घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर लोग आते-जाते रहे, लेकिन कोई भी महिला की मदद के लिए नहीं रुका। कुछ देर बाद कुछ राहगीरों ने उन्हें उठाकर संभाला।
टीचर के पति ने घटना के बाद आसपास के CCTV फुटेज जुटाकर सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कार से टक्कर मारी गई, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। उनका दावा है कि कार पर दर्ज नंबर एक बाइक का है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश जारी है।
मुस्लिम परिवार के दो घरों में आगजनी और तोड़फोड़, गांव में तनाव का माहौल


