कोरबा : पाली थाना क्षेत्र के बरहामुड़ा धरसापारा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति रामाशंकर यादव ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा यादव की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में यह वारदात हुई। हत्या के बाद आरोपी रामाशंकर खुद पाली थाने पहुंचा। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पूर्णिमा मजदूरी करके घर लौटी थी। घर पहुंचते ही पति रामाशंकर से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रामाशंकर ने घर में रखी टांगी उठा ली। उसने पूर्णिमा के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए।
NEET Exam 2026: पेपर लीक कांड के बाद दोबारा होगी परीक्षा, जानिए नई एग्जाम डेट और पूरा अपडेट
गंभीर चोट लगने से पूर्णिमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर घटना स्थल का मुआयना किया। घटना स्थल पाली से महज 5 किलोमीटर दूर है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर ली गई है। मृतका पूर्णिमा और आरोपी रामाशंकर के तीन बच्चे हैं। मां की हत्या और पिता के जेल जाने से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पूर्णिमा ही मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती थी। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रामाशंकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था और शराब का आदी था।
कोरबा में गजराजों का आतंक! 53 हाथी चार झुंडों में घूम रहे, किसानों की फसलें तबाह
पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति रामाशंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने चरित्र संदेह में हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। बच्चों को फिलहाल रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है।


