कोरबा : नगर निगम कोरबा की विशेष सभा बुधवार को निगम सभागार में आयोजित की गई, जहां महिला आरक्षण के मुद्दे पर जमकर बहस और हंगामा देखने को मिला। सभा के दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल गरमा गया। बैठक में महिला आरक्षण को लेकर अलग-अलग मत सामने आए।
बड़ी खबर: इस दिन से बंद रहेंगी बिलासपुर हाई कोर्ट की कार्यवाही, समर वेकेशन का शेड्यूल जारी
विपक्षी सदस्यों ने जोर देकर कहा कि पहले लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं को आरक्षण लागू किया जाए, उसके बाद अन्य स्तरों पर इस व्यवस्था को प्रभावी किया जाए। उनका कहना था कि जब तक राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट पहल नहीं होती, तब तक स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा अधूरी है। वहीं, सत्ता पक्ष के पार्षदों ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर महिला आरक्षण को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद महिला आरक्षण को लागू नहीं करना चाहती और केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रही है।


