Close Menu
    What's Hot

    CGPSC Main Exam 2025 Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट जारी

    September 1, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर सख्त, समय पर अस्पताल नहीं खुले तो होगी कार्रवाई

    September 1, 2026

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से मिल सकती है राहत

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC Main Exam 2025 Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट जारी
    • कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर सख्त, समय पर अस्पताल नहीं खुले तो होगी कार्रवाई
    • CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से मिल सकती है राहत
    • एचटीपीएस के काॅलोनी परिसर में बड़े ही उत्साह से मनाया गया भोजली पर्व
    • कोरबा में मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक ने मौसी पर लाठी-डंडे से किया हमला, मौत
    • झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय
    • Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: विधानसभा में डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, CM विष्णुदेव साय बोले- छत्तीसगढ़ ने खोया लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: विधानसभा में डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, CM विष्णुदेव साय बोले- छत्तीसगढ़ ने खोया लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। निधन उल्लेख के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई के निधन से छत्तीसगढ़ ने अपनी लोकसंस्कृति का एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनके जाने से कला एवं सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

    शराब पीने से मना किया तो भड़के बदमाश, कोरबा में युवक को रॉड और पत्थरों से बेरहमी से पीटा

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी गायन की कापालिक शैली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अपनी विलक्षण प्रतिभा से लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनकी प्रस्तुतियों में गायन और अभिनय का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता था। पात्रों का सजीव चित्रण, ओजपूर्ण वाणी और प्रभावशाली प्रस्तुति श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का जीवन संघर्ष, साधना और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। जिस दौर में महिलाओं की पंडवानी गायन में भागीदारी अत्यंत सीमित थी, उस समय उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देते हुए अपनी अलग पहचान बनाई और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने एशिया, यूरोप सहित विश्व के अनेक देशों में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया। यह गौरव प्राप्त करने वाली वे छत्तीसगढ़ की एकमात्र विभूति हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्रियों ने भी डॉ. तीजन बाई के कला क्षेत्र में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर प्रवास पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. तीजन बाई के परिजनों से दूरभाष पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना था। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अनेक विश्वविद्यालयों द्वारा डॉ. तीजन बाई को डी.लिट्. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। भारतीय लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनकी कला, साधना और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और उसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन की ओर से दिवंगत पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परमात्मा इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों, उनके असंख्य प्रशंसकों और कला जगत को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत: छत्तीसगढ़ के इंजीनियर ने गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की हत्या की, फिर ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleशराब पीने से मना किया तो भड़के बदमाश, कोरबा में युवक को रॉड और पत्थरों से बेरहमी से पीटा
    Next Article चलती ट्रेन में लाखों की चोरी! बिलासपुर-रायगढ़ के बीच बैग से 2.74 लाख के जेवर गायब, जांच में जुटी GRP

    Related Posts

    CGPSC Main Exam 2025 Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट जारी

    September 1, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर सख्त, समय पर अस्पताल नहीं खुले तो होगी कार्रवाई

    September 1, 2026

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से मिल सकती है राहत

    September 1, 2026
    Top Posts

    एचटीपीएस के काॅलोनी परिसर में बड़े ही उत्साह से मनाया गया भोजली पर्व

    September 1, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CGPSC Main Exam 2025 Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट जारी

    By Industrial ImpactSeptember 1, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर…

    कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर सख्त, समय पर अस्पताल नहीं खुले तो होगी कार्रवाई

    September 1, 2026

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से मिल सकती है राहत

    September 1, 2026

    एचटीपीएस के काॅलोनी परिसर में बड़े ही उत्साह से मनाया गया भोजली पर्व

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CGPSC Main Exam 2025 Result: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट जारी

    September 1, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य केंद्रों पर कलेक्टर सख्त, समय पर अस्पताल नहीं खुले तो होगी कार्रवाई

    September 1, 2026

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से मिल सकती है राहत

    September 1, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.