कोरबा – जिले के बालको थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास कोयले से लदे ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 10 CB 2635 पर तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान डेंगूनाला पुल के पास सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजी 2932 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
Trending
- कोरबा में मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक ने मौसी पर लाठी-डंडे से किया हमला, मौत
- झीरम घाटी हत्याकांड: आज नहीं आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, अब 5 सितंबर को होगा निर्णय
- Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में बदलेगी कोर्ट-थाने की भाषा! ‘चरित्रहीन’, ‘वेश्या’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने के निर्देश
- नेपाल बाढ़ त्रासदी में बढ़ी मौतों की संख्या, 900 पार पहुंचा आंकड़ा; हजारों लापता, बचाव अभियान जारी
- Korba News: कुदमुरा रेंज में पहुंचा दंतैल हाथी, किसान की धान की फसल रौंदकर की बर्बाद
- जांजगीर-चांपा में बाइक चोरी का खुलासा: रामबांधा तालाब के पास से चुराई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- पानी की आवक घटते ही बांगो डैम के गेट बंद, दर्री से हसदेव में जलभराव का सिलसिला जारी


