बिलासपुर : बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर से घायल हो गए। इनमें दो युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की नई पहल, वेबसाइट और ऐप से मिनटों में करें नए कनेक्शन के लिए आवेदन
जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त बाइक से बिलासपुर से कोरबा जिले के हरदी बाजार जा रहे थे। सोमवार की देर रात बाइक सवार तीनों युवक रतनपुर के पास पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गहलोत ढाबा के पास तीनों गिर गए। वहीं, उनकी बाइक सड़क से दूर जा गिरी।
कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कसेगा शिकंजा
बाइक सवार युवकों की पहचान तामेश्वर, जोगेश पटेल और दुर्गेश पटेल के रूप में हुई। उन्हें गंभीर रूप से घायल देखकर ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान जोगेश पटेल की मौत हो गई। वहीं, तामेश्वर ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि, घायल दुर्गेश पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। रतनपुर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


