कोरबा – एसईसीएल की कोरबा जिले में संचालित गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक रहे अरुण कुमार त्यागी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि चोटिया मार्ग पर हुआ। अरुण कुमार त्यागी का हाल ही में प्रमोशन निदेशक तकनीकी के पद पर हुआ है जिस पर वे जॉइनिंग करने के लिए सिंगरौली मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए थे।
गेवरा से वे रात करीब 12 बजे अपने कार से रवाना हुए थे कि चोटिया मार्ग पर एक पार्सल वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गई। गंभीर हालत में उन्हें रात में ही अपोलो अस्पताल ले जाया गया लेकिन आज तड़के करीब 3 बजे चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्गा मंदिर परिसर में दर्दनाक घटना – युवक ने काट ली अपनी जीभ, इलाके में मचा हड़कंप
इस हादसे की खबर फैलते ही एसईसीएल के अधिकारियों सहकर्मियों सहित कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पदोन्नति की खुशियां मातम में तब्दील हो गई वहीं परिजनों पर भी दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।


