बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टाफ ने बिना टिकट और अनियमित टिकट के मामलों में 4.97 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। इस अभियान में प्लेटफॉर्म सहित 25 ट्रेनों में जांच की गई, जिसमें 487 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पाए गए।
बिलासपुर में भीषण गर्मी का कहर! लू लगने से बुजुर्ग की मौत की आशंका, बाजार में मिला शव
रेलवे प्रशासन द्वारा 21 मई से 14 जून तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा प्रदान करना है। साथ ही, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना भी इसका लक्ष्य है।
Korba News: आंधी-तूफान के बीच युवक की दर्दनाक मौत, सीने पर गिरी ईंट, हत्या के शक में ससुराल पक्ष
अभियान के पहले दिन, 21 मई को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन पर यह विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन और वहां से गुजरने वाली 25 ट्रेनों की सघन जांच की गई। इसमें 487 बिना टिकट यात्रियों से 3 लाख 62 हजार 95 रुपए का जुर्माना वसूला गया।


