दुर्ग : इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात फायरिंग की गई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। घटना जामुल थाना इलाके की है।
सहकारी समिति प्रभारी पर कार्रवाई, धान उपार्जन में सुस्ती के कारण सेवा समाप्त
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। जिससे यह पुष्टि होती है कि, हमलावर एक से अधिक बार गोली चलाकर विकास प्रजापति नाम के युवक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। वजह पुरानी रंजिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत, मुख्यमंत्री साय ने कहा- किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प
पुलिस ने अभी तक अपराध दर्ज नहीं किया है।


