Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में सियासी घमासान: जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों का धरना, सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

    May 11, 2026

    हाईवे पर अव्यवस्थित ट्रेलरों पर पाली पुलिस का सख्त एक्शन, 7 वाहनों पर हुई कार्रवाई

    May 11, 2026

    जुलाई से मजदूरों को बड़ी राहत, अब मिलेगा 125 दिन रोजगार का गारंटी लाभ

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में सियासी घमासान: जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों का धरना, सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप
    • हाईवे पर अव्यवस्थित ट्रेलरों पर पाली पुलिस का सख्त एक्शन, 7 वाहनों पर हुई कार्रवाई
    • जुलाई से मजदूरों को बड़ी राहत, अब मिलेगा 125 दिन रोजगार का गारंटी लाभ
    • बिलासपुर में उर्स के दौरान बवाल! थाने के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल
    • कोरबा में जमीन सीमांकन बना बवाल, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को बनाया बंधक
    • पलंग से गिरकर विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
    • छत्तीसगढ़ के ‘मिनी गोवा’ झोरा घाट में पुलिस का एक्शन, 23 बाइक जब्त कर हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा
    • सावधान! चटपटा गुपचुप खाने के बाद बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के 2004 के फैसले को रद्द किया, रीडर-क्लर्क बाबूराम पटेल को भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से किया बरी
    CHHATTISGARH

    हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के 2004 के फैसले को रद्द किया, रीडर-क्लर्क बाबूराम पटेल को भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से किया बरी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactOctober 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिल्हा तहसील कार्यालय के तत्कालीन रीडर-क्लर्क बाबूराम पटेल को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लगे सभी आरोपों से बरी कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपित ने रिश्वत की मांग या अवैध लाभ के रूप में धन स्वीकार किया था।

    कोरबा: महुआ लड्डू, तिल लड्डू और ठेठरी से मुख्यमंत्री को कराया छत्तीसगढ़ी मिट्टी का एहसास

    20 फरवरी 2002 को शिकायतकर्ता मथुरा प्रसाद यादव ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दी थी कि बाबूराम पटेल ने उसके पिता की जमीन का खाता अलग करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत मांगी थी, जो बाद में 2000 रुपए में तय हुई। लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान उसे 1500 रुपए लेते हुए पकड़ा था। कपड़े और हाथ धोने पर घोल का रंग गुलाबी हो गया था, जिसके आधार पर उसे दोषी ठहराया गया।

    30 अक्टूबर 2004 को बिलासपुर के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश) ने पटेल को एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। आरोपी पटेल ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि मामला निजी द्वेष के कारण झूठा बनाया गया था। शिकायतकर्ता की पत्नी पूर्व सरपंच थीं और उनके खिलाफ चल रही जांच में आरोपी की भूमिका रही थी। उन्होंने यह भी दलील दी कि जब्त की गई 1500 रुपए की राशि रिश्वत नहीं, बल्कि पट्टा शुल्क के रूप में ग्रामीणों से वसूला गया बकाया था। ट्रैप टीम के सदस्यों ने भी पैसे की बरामदगी के स्थान को लेकर विरोधाभासी बयान दिए। किसी ने दाईं जेब, किसी ने बाईं, तो किसी ने पीछे की जेब बताई।

    दिवाली से पहले NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 5% वेतन वृद्धि, लेकिन 1,500 से अधिक कर्मियों को नहीं मिलेगा लाभ

    हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के दो निर्णय- बी. जयाराज बनाम राज्य आंध्र प्रदेश (2014) और सौंदर्या राजन बनाम राज्य (2023) का हवाला देते हुए कहा कि सिर्फ नोटों की बरामदगी से रिश्वत साबित नहीं होती, जब तक मांग और स्वीकारोक्ति का ठोस प्रमाण न हो। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने खुद माना कि उसे स्पष्ट नहीं था कि वह राशि रिश्वत थी या शुल्क। साथ ही, रिकॉर्ड की गई बातचीत में भी आरोपी की आवाज पहचानने योग्य नहीं थी। हाईकोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष अपना मामला संदेह से परे सिद्ध करने में विफल रहा और ट्रायल कोर्ट ने साक्ष्यों का गलत मूल्यांकन किया। इसलिए 30 अक्टूबर 2004 का दोषसिद्धि आदेश रद्द करते हुए बाबूराम पटेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

    कोरबा प्रशासन में फेरबदल : कलेक्टर अजीत वसंत ने तहसीलदारों के प्रभार बदले, बजरंग साहू को मिली कोरबा तहसील की जिम्मेदारी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleअफगानिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत सरकार का स्पष्टीकरण
    Next Article Dhanteras 2025 : घर में मां लक्ष्मी का स्वागत, जानें क्या लाना चाहिए

    Related Posts

    कोरबा में सियासी घमासान: जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों का धरना, सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

    May 11, 2026

    हाईवे पर अव्यवस्थित ट्रेलरों पर पाली पुलिस का सख्त एक्शन, 7 वाहनों पर हुई कार्रवाई

    May 11, 2026

    जुलाई से मजदूरों को बड़ी राहत, अब मिलेगा 125 दिन रोजगार का गारंटी लाभ

    May 11, 2026
    Top Posts

    बिलासपुर में उर्स के दौरान बवाल! थाने के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

    May 11, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में सियासी घमासान: जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों का धरना, सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

    By Industrial ImpactMay 11, 2026

    कोरबा : जिला पंचायत कार्यालय सोमवार को उस समय राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन गया,…

    हाईवे पर अव्यवस्थित ट्रेलरों पर पाली पुलिस का सख्त एक्शन, 7 वाहनों पर हुई कार्रवाई

    May 11, 2026

    जुलाई से मजदूरों को बड़ी राहत, अब मिलेगा 125 दिन रोजगार का गारंटी लाभ

    May 11, 2026

    बिलासपुर में उर्स के दौरान बवाल! थाने के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में सियासी घमासान: जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों का धरना, सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

    May 11, 2026

    हाईवे पर अव्यवस्थित ट्रेलरों पर पाली पुलिस का सख्त एक्शन, 7 वाहनों पर हुई कार्रवाई

    May 11, 2026

    जुलाई से मजदूरों को बड़ी राहत, अब मिलेगा 125 दिन रोजगार का गारंटी लाभ

    May 11, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.