वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले को एक बार फिर 90 दिनों के लिए टाल दिया है। सोमवार को ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने अमेरिका-चीन टैरिफ डेडलाइन 9 नवंबर तक बढ़ाने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने किया खुलासा, पृथ्वी शॉ का करियर बर्बाद होने की बताई वजह
इससे पहले 11 मई को जिनेवा में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हुई थी, जिसमें टैरिफ बढ़ाने के फैसले को 90 दिन टालने पर सहमति बनी थी। वर्तमान में अमेरिका ने चीन पर 30% टैरिफ लागू किया हुआ है।
दोनों देशों के बीच लंबे समय से टैरिफ वॉर चला आ रहा है। ट्रम्प ने चीन पर 245% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जबकि चीन ने जवाब में 125% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, जिनेवा ट्रेड डील के बाद ये प्रस्ताव लागू नहीं हुए।
डेडलाइन बढ़ाने से कुछ घंटे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ट्रम्प से चीन पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कदम उठाना सही समय नहीं है और वार्ता जारी रखना ही बेहतर होगा।


