CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलता दिख रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. तापमान में ज्यादा बदलाव का असर नहीं दिख रहा है, लेकिन हल्की ठंड का असर छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ सकता है.
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य इलाकों को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में सुबह के वक्त भी घना कोहरा और धुंध छाया हुआ है, मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में तापमान स्थिर दिख रहा है,
लेकिन मौसम विभाग ने कई जिलों में सुबह के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की है, अंबिकापुर जिले में न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री के आसपास बना हुआ है, अंबिकापुर और मैनपॉट अभी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ठंडे हैं.
जंगल में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, हाथी ने किया हमला, 101 हाथियों से ग्रामीणों में दहशत
छत्तीसगढ़ के ज्यादा जिलों में मौसम शुष्क दर्ज हुआ है, तेज बारिश की कही संभावना नहीं है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर और बदले मौसम से राज्य के मौसम में भी हर दिन बदलाव दिख रहा है, दोपहर में धूप का असर बढ़ता है, लेकिन शाम होते-होते ठंड का असर बढ़ता है.


