कोरबा – कटघोरा नगर में सतगुरु कबीर साहेब क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित फाइनल टूर्नामेंट का समापन रविवार को रामपुर के ग्राउंड में खेला गया। सतगुरु कबीर साहेब क्रिकेट समिति द्वारा लगातार इस आयोजन को करते आ रही है। समिति द्वारा यह तीसरी बार खेल का भव्य आयोजन किया गया था जिसमें स्थानीय स्तर के अलावा अन्य जिले की टीम ने भी हिस्सा लिया था।

इस खेल का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति एकता अनुशासन और साथ ही अच्छे खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को निखारना और शारीरिक मानसिक मजबूती प्रदान करना है। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ खेल का प्रारंभ किया गया। तीन दिवसीय आयोजन रामपुर के ग्राउंड में खेला गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र दास (जित्तू), धनंजय दीवान, मंडल अध्यक्ष कुसमुंडा बाकी मोंगरा, डॉक्टर अरविंद, पूर्व दंत चिकित्सक, विक्रम दास, जिला अध्यक्ष संयुक्त मानिकपुरी पनिका समाज, संतोष दास, जिला उपाध्यक्ष मोर दास के साथ जिला सचिव सुचिता मानिकपुरी, छत्रसाय जनपद सदस्य, प्रदीप कुमार सरपंच, ग्राम सरपंच रामपुर, लक्ष्मी प्रसाद दीवान, शिक्षक मलिक दास, कोटवार रामपुर, रवीना महंत, अध्यक्ष रामपुर माधुरी महंत, उपाध्यक्ष मीणा महंत उपाध्यक्ष, साइन आयोजन को सफल बनाने का सबसे बड़ा सहयोग काव्य इंटरप्राइजेज कटघोरा द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस तीन दिवसीय खेल फाइनल मैच के इस्पाटन बांकी व ब्लैक पैंथर टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें निर्धारित 10 ओवर में 165 रन बनाते हुए स्पार्टन बाकी ने ब्लैक पैंथर को 166 रन की चुनौती दिया गया जिसे चेस करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम मैदान पर उतरी जो महज 10 ओवर में 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वही फाइनल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले कवि महंत 34 गेंद पर धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन का विशाल रन अपने नाम किया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इस रोमांचक मैच में दर्शकगण और आए हुए अतिथि के साथ स्कूल के बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

इस टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जीतू दास महंत द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए प्रथम स्थान के तौर पर स्पार्टन बाकी को मोमेंटो व नगद 7500/- नगद उपहार दिया। वहीं द्वितीय जावेद के द्वारा पुरस्कार दिया गया, तृतीय पुरस्कार रामू मालवे के द्वारा इनाम इनाम के तौर दिया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित श्रम जीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष पी श्रीधर नायडू के हाथों खिलाड़ी को शील्ड व इनाम वितरण किया गया। सभी खिलाड़ियों ने आए हुए अतिथिगणों का सम्मान किया और खेल का निरंतर बेहतर खेल को बनाए रखने के साथ अभिवादन स्वीकार किया।

इसी कड़ी के साथ आए मुख्य तौर पर संतोष दास, लखन दास, मुकेश दास, संजय दास, दिनेश महंत, दीपक मयंक, महंत,अंश महंत,नरेंद्र दास, अपने क्षेत्र के वार्ड सरपंच 05 मुरारी दास न्याय महंत, मनोज डुग्गू छोटा, रवि महंत लाल, आयुष के साथ सभी ग्रामवासी इस खेल वर्ष में उपस्थित फाइनल मैच के निर्णायक भूमिका को निभाते हुए अंपायर के तौर पर रामदास महंत, स्टाइलिश अंपायर इजरायल भाई का सबसे बड़ा सहयोग इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग के तौर पर किया गया।


