डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ शहर के बीचोबीच स्थित बुधवारी पारा इलाके में आधी रात चोरों की गतिविधियों ने लोगों की नींद उड़ा दी है. वार्ड क्रमांक 15 स्थित डॉ. सचदेव गली में हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, बुधवारी पारा निवासी दिनेश कुमार साहू के घर में देर रात दो अज्ञात चोर छत के रास्ते घुस आए. पूरी घटना इलाके में लगे अलग-अलग CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई.
रायगढ़ में सट्टे के काले खेल का बड़ा खुलासा, 1 करोड़ कैश और नोट गिनने की मशीन जब्त
इस मामले में अब तक आठ CCTV फुटेज सामने आए हैं, जिनमें दोनों संदिग्ध बदमाश बेखौफ अंदाज में गली और मकान के आसपास घूमते तथा छत के रास्ते घर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज देखने के बाद इलाके के लोग दंग रह गए. सबसे बड़ी बात यह है कि बुधवारी पारा डोंगरगढ़ शहर के बीचोंबीच स्थित सघन आबादी वाला इलाका है, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है.
बिलासपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश प्रियांशु बक्सेल, भागते वक्त घायल
इसके बावजूद चोरों का बिना किसी डर के घंटों इलाके में घूमना और मकान में घुस जाना शहर की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार संदिग्ध गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की रात गश्त का असर नजर नहीं आ रहा.


