रायपुर : गाड़ी संख्या 09073 /09074 उधना (सूरत)- सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 17 से 26 अप्रैल, 2026 तक 03- 03 फेरों के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 09073 दिनांक 17, 22 और 24 अप्रैल, 2026 को उधना (सूरत)- से 11.25 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.20 बजे नागपुर, 02.30 बजे गोंदिया, 05.03 बजे दुर्ग, 05:43 बजे रायपुर, 07:30 बजे बिलासपुर, 10.43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए अगले दिन 21:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
नोटिस के बाद भी नहीं खाली की जमीन, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
गाड़ी संख्या 09074 सांतरागाछी- उधना (सूरत)- समर स्पेशल दिनांक 19, 24 एवं 26 अप्रैल, 2026 को सांतरागाछी से 00:05 बजे रवाना होकर खड़ग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 08.40 बजे झारसुगुड़ा, 12:00 बजे बिलासपुर, 13:45 बजे रायपुर, 14:45 बजे दुर्ग, 16:50 बजे गोंदिया, 19:10 बजे नागपुर एवं इस रूट के स्टेशनों पर होते हुए उधना (सूरत)- 10:00 बजे पहुंचेगी।
कोरबा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, शराब दुकान के बाहर युवकों में जमकर मारपीट
यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 22 एलएचबी कोचेस के साथ 21 स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्रीगण एन टी ई एस और 139 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


