कोरबा : जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 11 अप्रैल की रात निहारिका स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर भीड़ में हाथ टकराने को लेकर युवकों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।
दुकान पर गई मासूम से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार – इलाके में आक्रोश
बताया जा रहा है कि एक युवक ने मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी का डंडा लेकर हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी उसे घेरकर लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।
RTE Admission 2026: 1 मई से शुरू होंगे दाखिले, 38 हजार में 11 हजार आवेदन खारिज
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। 14 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस और गवाहों से भी अभद्रता की, जिसके चलते उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


