रायपुर : आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच राजधानी रायपुर इन दिनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के रंग में रंगा नजर आ रहा है। टीम के खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खानपान और परंपराओं से भी खासा प्रभावित दिखाई दिए। रायपुर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत व नृत्य का आनंद उठाया। RCB ने इस बार आईपीएल सीजन के लिए रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है, जिसके चलते क्रिकेट प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
रायगढ़ में “ऑपरेशन प्रहार” का असर, 29 संदिग्ध कबाड़ बीनने वाले और फेरीवाले पुलिस की रडार पर
RCB टीम 8 मई को रायपुर पहुंची, जहां खिलाड़ियों का भव्य और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। टीम शहर के मायरा रिजॉर्ट में ठहरी हुई है। खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों ने स्थानीय संस्कृति में खास दिलचस्पी दिखाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखाया गया। टीम के कप्तान रजत पाटीदार समेत कई खिलाड़ियों ने कांदा भाजी, चरोटा भाजी और रागी से बने व्यंजनों की जमकर तारीफ की। गर्मियों में पिया जाने वाला बस्तर का प्रसिद्ध प्राकृतिक शरबत “तिखुर” भी खिलाड़ियों को बेहद पसंद आया। स्थानीय स्वाद और देसी खानपान का अनुभव खिलाड़ियों के लिए खास आकर्षण बना रहा।
कोरबा में खिड़की से चोरी की वारदात CCTV में कैद, 5 हजार नकद और दस्तावेज ले उड़ा चोर
RCB CEO ने की रायपुर की मेहमाननवाजी की तारीफ
RCB के सीईओ राजेश मेनन ने रायपुर और छत्तीसगढ़ के लोगों की मेहमाननवाजी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रायपुर ने टीम का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने कहा,“हम आरसीबी को ऐसे शहर में लाकर बेहद खुश हैं, जिसने हमें घर जैसा एहसास कराया है।”


