Close Menu
    What's Hot

    CG – आदिम जाति कल्याण विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

    June 11, 2026

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कोरबा रोजगार मेले में मिलेंगी 500 से अधिक वैकेंसी

    June 11, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: समर स्पेशल ट्रेन का बदला टाइमटेबल, छत्तीसगढ़ में 2 नए स्टॉपेज जोड़े गए

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG – आदिम जाति कल्याण विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी
    • नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कोरबा रोजगार मेले में मिलेंगी 500 से अधिक वैकेंसी
    • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: समर स्पेशल ट्रेन का बदला टाइमटेबल, छत्तीसगढ़ में 2 नए स्टॉपेज जोड़े गए
    • साय की हेल्पलाइन पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ शिकायत, 1076 से शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब!
    • रायगढ़ में केलो परियोजना को लेकर बड़ा विवाद, खेत से नहर निकालने पर किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश
    • रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट के फरार गांजा तस्कर सतीश गोरख गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • कुदमुरा में रेत उत्खनन करते चैन माउंटेन मशीन जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    • बिलासपुर में बड़ा एक्शन: 58 निजी स्कूलों को डीईओ का नोटिस, RTE उल्लंघन का आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट के फरार गांजा तस्कर सतीश गोरख गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट के फरार गांजा तस्कर सतीश गोरख गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे गांजा तस्कर सतीश गोरख पिता चन्द्र प्रकाश गोरख, उम्र 31 वर्ष, निवासी सोनकरपारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि 25.05.2026 को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में रेड कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी बीड़पारा रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

    कुदमुरा में रेत उत्खनन करते चैन माउंटेन मशीन जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 06 पैकेट गांजा, कुल वजन 6.168 किलोग्राम, बरामद किया गया था। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था। पूछताछ में इरशाद खान ने खुलासा किया कि वह अपने साढ़ू मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद, उम्र 43 वर्ष, निवासी जोगीडीपा के साथ मिलकर गांजा की बिक्री करता है तथा दो दिन पूर्व मोहम्मद वसीम ने उसके घर पर बिक्री के लिए गांजा रखा था। सूचना पर पुलिस टीम ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसका एक साथी सतीश गोरख उन्हें ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराता है। उसने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व सतीश गोरख ने ही 06 पैकेट गांजा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। इस आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई थी।

    बिलासपुर में बड़ा एक्शन: 58 निजी स्कूलों को डीईओ का नोटिस, RTE उल्लंघन का आरोप

    प्रकरण में फरार आरोपी सतीश गोरख की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बकरी-बकरों की खरीदी-बिक्री का कार्य करता है तथा इसी सिलसिले में ओडिशा जाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनांक 23.05.2026 को वह ओडिशा प्रांत के कनकतुरा जाकर एक अज्ञात व्यक्ति से 06 पैकेट गांजा खरीदकर लाया था, जिसे जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम को बिक्री के लिए दिया था। आरोपी ने बताया कि गांजा बिक्री से उसे ₹30,000 प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹2,750 शेष बचे थे। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में प्रयुक्त उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तालाब में नहाने के दौरान पानी में गिर गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,750 नगद जब्त किया है। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी सतीश गोरख को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकुदमुरा में रेत उत्खनन करते चैन माउंटेन मशीन जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    Next Article रायगढ़ में केलो परियोजना को लेकर बड़ा विवाद, खेत से नहर निकालने पर किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

    Related Posts

    CG – आदिम जाति कल्याण विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

    June 11, 2026

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कोरबा रोजगार मेले में मिलेंगी 500 से अधिक वैकेंसी

    June 11, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: समर स्पेशल ट्रेन का बदला टाइमटेबल, छत्तीसगढ़ में 2 नए स्टॉपेज जोड़े गए

    June 11, 2026
    Top Posts

    साय की हेल्पलाइन पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ शिकायत, 1076 से शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब!

    June 11, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CG – आदिम जाति कल्याण विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

    By Industrial ImpactJune 11, 2026

    रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीन अपर…

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कोरबा रोजगार मेले में मिलेंगी 500 से अधिक वैकेंसी

    June 11, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: समर स्पेशल ट्रेन का बदला टाइमटेबल, छत्तीसगढ़ में 2 नए स्टॉपेज जोड़े गए

    June 11, 2026

    साय की हेल्पलाइन पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ शिकायत, 1076 से शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब!

    June 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CG – आदिम जाति कल्याण विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

    June 11, 2026

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कोरबा रोजगार मेले में मिलेंगी 500 से अधिक वैकेंसी

    June 11, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: समर स्पेशल ट्रेन का बदला टाइमटेबल, छत्तीसगढ़ में 2 नए स्टॉपेज जोड़े गए

    June 11, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.