Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»अंबिकापुर MCH में प्रसूता की मौत, परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का लगाया आरोप 
    CHHATTISGARH

    अंबिकापुर MCH में प्रसूता की मौत, परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का लगाया आरोप 

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अंबिकापुर : मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (MCH) अंबिकापुर में एक प्रसूता की मौत के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बलरामपुर जिले की निवासी सुनीता सिंह (35) का एक ही दिन में दो बार ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। रायपुर रेफर किए जाने के बाद भी उसे बड़े अस्पतालों में भर्ती नहीं किया गया और अंबिकापुर लौटते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही से साफ इनकार किया है।

    त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के कृष्णनगर निवासी सुनीता सिंह नौ माह की गर्भवती थी। 4 दिसंबर को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मितानिन संगीता सिंह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ा लेकर गई। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मामले को जोखिम भरा बताते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बच्चे को खतरा बताते हुए तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजने की सलाह दी। परिजन उसी शाम सुनीता को लेकर अंबिकापुर पहुंचे, जहां उसे MCH के गायनी वार्ड में भर्ती कर लिया गया।

    तीन दिन में वेतन नहीं मिलने पर कोरबा के 108 कर्मचारियों ने दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

    रात करीब 1.30 बजे सुनीता का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसने 3.40 किलोग्राम के एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिवार ने राहत की सांस ली, क्योंकि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सुनीता की निगरानी मेडिकल टीम कर रही थी, लेकिन अगले ही दिन उसकी स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। 5 दिसंबर की शाम उसके ऑपरेशन वाले टांके से खून बहने लगा। परिजनों ने जब इसकी सूचना चिकित्सा स्टाफ को दी, तो पूरे वार्ड में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने तत्काल उसकी जांच की और उसे फिर से ऑपरेशन थिएटर ले जाने का निर्णय लिया।

    डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि सुनीता का यूटरस ढीला पड़ गया है और पेट में खून जमने लगा है। यह स्थिति जानलेवा हो सकती है, इसलिए यूटरस निकालना आवश्यक है। परिजनों ने मजबूरी में सहमति दी। दूसरा ऑपरेशन देर शाम तक चला, जिसके बाद यूटरस हटा दिया गया। लेकिन इस प्रक्रिया के बाद सुनीता की तबीयत तेजी से बिगड़ती चली गई। उसका यूरिन आउटपुट बंद हो गया और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित नहीं हो पा रहा था। ब्लड चढ़ाने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 6 दिसंबर को रायपुर रेफर कर दिया।

    तीन दिन में वेतन नहीं मिलने पर कोरबा के 108 कर्मचारियों ने दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

    सुनीता को लेकर परिजन रायपुर के मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए एम्स रायपुर ले जाने को कहा। इसके बाद जब वे एम्स पहुंचे, तो वहां बताया गया कि आईसीयू और संबंधित वार्ड में कोई बेड उपलब्ध नहीं है। परिजनों के मुताबिक, उन्हें बिना इलाज वापस उन्हीं अस्पतालों में लौट जाने की बात कही गई, जहां से वे आए थे। निराश परिजन सुनीता को लेकर अंबिकापुर लौटने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि पहला ऑपरेशन सही ढंग से नहीं किया गया और टांकों से होने वाले खून बहाव को समय रहते नहीं रोका गया। उनका कहना है कि रेफर सिस्टम की भारी अव्यवस्था और बड़े अस्पतालों का गैर-जिम्मेदार रवैया भी सुनीता की मौत की वजह बना। सुनीता तीन बच्चों की मां थी और उसके सभी प्रसव सामान्य हुए थे। यह चौथा प्रसव था, जिसके लिए उसने ऑपरेशन करवाया। अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही से इनकार किया है। MCH के गायनी वार्ड के HOD डॉ. अविनाशी कुजूर ने कहा कि पहले ऑपरेशन के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। टांके से रक्तस्राव होने पर सोनोग्राफी की गई, जिसमें पता चला कि यूटरस ढीला होकर रक्त जमा हो रहा है, इसलिए जान बचाने के लिए यूटरस निकालना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि सुनीता को ब्लड चढ़ाया गया और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सुनीता की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कई खामियों को उजागर कर दिया है, खासकर रेफरल सिस्टम और बड़े अस्पतालों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleतीन दिन में वेतन नहीं मिलने पर कोरबा के 108 कर्मचारियों ने दिया हड़ताल का अल्टीमेटम
    Next Article बिलासपुर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध हत्या, शराब दुकान के पास मिला शव

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.