कोरबा : जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा।
रायपुर में आज RCB vs MI महामुकाबला, लेकिन बारिश बिगाड़ सकती है खेल का मजा!
पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
CGPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर, योग्यता से लेकर अंतिम तिथि तक जानें पूरी डिटेल
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।


