कोरबा : बीती 14 मई 2026 तक कोरबा में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल स्टॉक की स्थिति जारी हुई है। जिले में 28 एलपीजी वितरक हैं, जिनसे 3,14,891 उपभोक्ता जुड़े हैं, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता भी शामिल हैं। वर्तमान में 5,876 सिलिंडर शेष हैं, जबकि 8,142 बुकिंग लंबित हैं, और दैनिक खपत के हिसाब से केवल दो दिन का स्टॉक उपलब्ध है।
मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पास 1.2 दिन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के पास 3.2 दिन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के पास 2.3 दिन का एलपीजी स्टॉक बचा है। जिले में कुल 104 रिटेल आउटलेट हैं। पेट्रोल की भंडारण क्षमता 2,085 किलोलीटर और डीजल की 3,537 किलोलीटर है। वर्तमान में 913 किलोलीटर पेट्रोल और 1,057 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है। मई 2026 में पेट्रोल की औसत खपत 186 किलोलीटर और डीजल की 523 किलोलीटर रही। जिले में दो पेट्रोल पंप ड्राय हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का एक-एक रिटेल आउटलेट शामिल है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कई रिटेल आउटलेट में आपूर्ति प्रभावित है। इसका कारण देर से इंडेंट, असामान्य वृद्धि या लाइसेंस अपडेट हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के विद्या फ्यूल्स में वित्तीय समस्या है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में कोई समस्या नहीं है। एलपीजी स्टॉक सीमित होने और गर्मी में खपत बढ़ने से प्रशासन सतर्क है। अधिकारियों ने मांग के अनुसार इंडेंट लगाने और लंबित बुकिंग निपटाने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं से घबराहट में बुकिंग न करने की अपील की गई है।
छत्तीसगढ़ में जाली नोट छापने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, लाखों की नकली करेंसी बरामद
जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की स्थिति सामान्य है। डिब्बे में पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने की सूचना लगाई गई है। देर रात पेट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 103 रुपये 25 पैसा और डीजल 96 रुपये 25 पैसा हो गया है। जिला प्रशासन ने अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। ड्राय रिटेल आउटलेट पर जल्द आपूर्ति बहाल करने के लिए तेल विपणन कंपनियों से बात हो रही है। आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए रोजाना निगरानी की जा रही है।


