सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस डी बंगला रोड स्थित उद्योग मंत्री और सांसद के बंगले के पास शुक्रवार लगभग 10:30 बजे चाकू बाजी की घटना सामने आई। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पंप हाउस निवासी युवती निजी अस्पताल की लैब में नर्स है, जो रोज की तरह सुबह 10:30 अपने घर से पैदल निहारिका स्थित लैब में ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान पंप हाउस रोड स्थित मंत्री और सांसद बंगले के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और युवती के पीछे पीठ पर एक चाकू से हमला दिया।
LPG सिलेंडर बुकिंग में बड़ा बदलाव: गांव और शहरों के लिए नई गाइडलाइन, इतने दिन में मिलेगा गैस
जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं चाकू नर्स की पीठ पर ही घुसा हुआ था। तभी युवती ने चीख पुकार मचाना शुरू किया तब बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। युवती ने इस घटना की जानकारी अपने दोस्त को फोन कर दिया। जहां दोस्त मौके पर पहुंचे। जिन्होंने देखा कि उसके पीठ पर चाकू घुसा हुआ था। उसने इस हालत में तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुआ।
बिलासपुर ACB का बड़ा एक्शन: रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वहीं इसकी सूचना मिलते हैं सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। जहां मौके पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी पहुंचे। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि युवती से प्राथमिक तौर पर जानकारी ली गई है। जिसमें पता चला है कि वह पैदल काम पर जा रही थी जहां बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से चाकू से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में युवती भी हमला करने वाले युवकों को नहीं पहचान पाई कि आखिर युवक कौन और कहां के रहने वाले हैं।


