Close Menu
    What's Hot

    हाईकोर्ट की अवमानना पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

    August 22, 2026

    शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग कर बिहार में छिपा था आरोपी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा

    August 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल, एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाईकोर्ट की अवमानना पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
    • शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग कर बिहार में छिपा था आरोपी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा
    • छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल, एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ
    • Korba News: महिला झपटमार गैंग के बाद सोनार गिरफ्तार, 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद
    • NH-45 पर सख्ती: केवंची-रतनपुर मार्ग में भारी वाहनों की एंट्री बंद, 40 दिन में सुधार का दावा
    • कोरबा में सूने मकान में लाखों की चोरी, गैस सिलेंडर खुला छोड़ गए चोर; टली बड़ी अनहोनी
    • फावड़े से हमला करने वाले आरोपी को 10 साल की कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
    • Gen Z को साधने में जुटी BJP, बनाई गई स्पेशल टीम; जानें कौन-कौन होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»IGKV Paper Leak: 36 घंटे में बड़ा खुलासा, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    IGKV Paper Leak: 36 घंटे में बड़ा खुलासा, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की जांच में पेपर लीक मामले में इनकी संलिप्तता पाई गई है.

    परीक्षा से दो घंटे पहले हुआ था पेपर वायरल

    दरअसल, 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में B.Sc. कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के AGCH-221 (कीटशास्त्र) विषय की परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले सुबह 8:41 बजे कवर्धा कृषि महाविद्यालय के ई-मेल पर प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली. इसके बाद करीब 8:54 बजे संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई.

    छात्रों और छात्र प्रतिनिधियों ने भी WhatsApp के जरिए प्रश्नपत्र के कुछ प्रश्नों के कंटेंट वायरल होने की सूचना विश्वविद्यालय को दी. जांच में प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं स्नातक परीक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया.

    मुंगेली में रोजगार का बड़ा मौका: 24 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 174 पदों पर होगी भर्ती

    दुर्ग के अनुज मिंज से खुली पेपर लीक की कड़ी

    जांच के दौरान पुलिस को दुर्ग निवासी अनुज मिंज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली. टीम ने दुर्ग पहुंचकर उसे पकड़ा और पूछताछ शुरू की. इसके बाद कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और आसपास के जिलों में अलग-अलग टीमें भेजी गईं. पुलिस के मुताबिक, करीब 36 घंटे की लगातार जांच के बाद पेपर लीक के स्रोत और आरोपियों की पहचान कर ली गई.

    प्रोफेसर ने लिफाफे में छेद कर बनाया पेपर का वीडियो

    पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी योगेश सोनकेसरिया है, जो वर्ष 2019 से भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है. पिछले करीब एक साल से वह अपने कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र प्राप्त कर उन्हें कॉलेज ले जाने का काम कर रहा था.

    17 अगस्त को वह उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय, रायपुर पहुंचा था. वहां से उसने आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र प्राप्त किए और सभी प्रश्नपत्रों के लिफाफे कॉलेज ले गया. हालांकि 20 अगस्त को होने वाले AGCH-221 के प्रश्नपत्र वाला लिफाफा वह अपने घर ले गया.

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर पर लिफाफे के साथ छेड़छाड़ की. उसने सुई और नुकीले उपकरण की मदद से लिफाफे में छोटा सा छेद किया और मोबाइल कैमरा अंदर डालकर प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली. इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री की नकल तैयार की गई.

    11 हजार रुपये में छात्रों को बेचा प्रश्नपत्र

    पुलिस के अनुसार, योगेश सोनकेसरिया ने प्रश्नपत्र की सामग्री अपने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अजय नायक और दो अन्य छात्रों को कुल 11 हजार रुपये में बेच दी. इसके बाद अजय नायक ने प्रश्नपत्र त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू तक पहुंचाया. इसी नेटवर्क के जरिए परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

    6 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी फरार

    पुलिस ने मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल तार, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सुजा, कॉपी और फेविकोल बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक में शामिल अन्य लोगों और उनकी भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य आरोपी योगेश सोनकेसरिया (38) निवासी सिवनी (मध्यप्रदेश), अजय नायक (20) निवासी बलौदाबाजार, त्रिदेव पटेल (22) निवासी महासमुंद, नितिन पाण्डेय (22) निवासी बस्तर, अनुज मिंज (22) निवासी जशपुर और आदित्य साहू (20) निवासी बालोद शामिल हैं.

    NDPS Case: हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर उठाए गंभीर सवाल, DGP से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब

    जानिए क्या है पूरा मामला

    दरअसल,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी. प्रदेश के 27 कृषि महाविद्यालयों के लगभग 1,200 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित होने की शिकायत सामने आई थी. मामले की गंभीरता और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है. निरस्त परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह में पुनः आयोजित की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleमुंगेली में रोजगार का बड़ा मौका: 24 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 174 पदों पर होगी भर्ती
    Next Article कोरबा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, मौत

    Related Posts

    हाईकोर्ट की अवमानना पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

    August 22, 2026

    शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग कर बिहार में छिपा था आरोपी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा

    August 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल, एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ

    August 22, 2026
    Top Posts

    Korba News: महिला झपटमार गैंग के बाद सोनार गिरफ्तार, 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद

    August 22, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    हाईकोर्ट की अवमानना पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

    By Industrial ImpactAugust 22, 2026

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किए जाने के मामले…

    शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग कर बिहार में छिपा था आरोपी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा

    August 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल, एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ

    August 22, 2026

    Korba News: महिला झपटमार गैंग के बाद सोनार गिरफ्तार, 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    हाईकोर्ट की अवमानना पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

    August 22, 2026

    शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग कर बिहार में छिपा था आरोपी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबोचा

    August 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल, एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ

    August 22, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.