Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CG News: जमीन गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, सरकार ने वापस लिए कई आदेश
    CHHATTISGARH

    CG News: जमीन गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, सरकार ने वापस लिए कई आदेश

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर लगातार उठ रही आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कहा था कि जरूरत पड़ने पर सरकार इसमें पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। वहीं अब सरकार ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैठक में हाल ही में जारी की गई बढ़ोतरी से जुड़े कई प्रावधानों को वापस ले लिया गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में मूल्यांकन की एक एकरूप व्यवस्था लागू कर दी गई है।

    शराब घोटाला केस: हाईकोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई, फैसला सुरक्षित

    केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड में लिए गए निर्णय

    बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर गणना की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर दिया जाए। अब पुनः पूर्व प्रचलित उपबंध लागू होंगे, जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र में 50 डेसिमल, नगर पालिका में 37.5 डेसिमल और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक स्लैब दर से मूल्यांकन किया जाएगा। इस बदलाव से मूल्यांकन प्रक्रिया सरल होने के साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

    बहुमंजिला भवनों में फ्लैट, दुकान एवं कार्यालय के अंतरण पर सुपर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर बाजार मूल्य की गणना का प्रावधान भी हटा दिया गया है। अब मूल्यांकन बिल्ट-अप एरिया के आधार पर किया जाएगा। यह प्रावधान मध्यप्रदेश शासन के समय से लागू था, जिसे बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नए प्रावधान से वर्टिकल डेवलपमेंट को गति मिलेगी और शहरी भूमि का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा।

    केंद्रीय बोर्ड ने बहुमंजिला भवनों एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए मूल्यांकन में छूट के नए प्रावधान भी लागू किए हैं। अब बेसमेंट और प्रथम तल पर 10 प्रतिशत तथा द्वितीय तल एवं उससे ऊपर के तल पर 20 प्रतिशत की कमी के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। इस निर्णय से मध्यम वर्ग को किफायती दरों पर फ्लैट और व्यावसायिक स्थान मिलने में मदद मिलेगी।

    कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों में 20 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित संपत्तियों के लिए 25 प्रतिशत कमी के साथ भूखंड की दरों का मूल्यांकन किया जाएगा। 20 मीटर की दूरी का आकलन मुख्य मार्ग की ओर से निर्मित हिस्से से किया जाएगा, जिससे वास्तविक स्थिति के आधार पर अधिक न्यायसंगत मूल्यांकन संभव होगा।

    बड़ी खबर: IAS अधिकारियों का कैडर आवंटन, छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अधिकारी

    केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने जिला मूल्यांकन समितियों को यह भी निर्देशित किया है कि हाल ही में दरों में वृद्धि के बाद प्राप्त आपत्तियों, ज्ञापनों और सुझावों का परीक्षण कर 31 दिसंबर तक गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव भेजें। इन प्रस्तावों का विश्लेषण कर बोर्ड आगामी गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय लेगा।

    इन सभी निर्णयों को तत्काल प्रभाव से लागू घोषित किया गया है, जिससे राज्य में रियल एस्टेट सेक्टर में स्थिरता, पारदर्शिता और किफायती आवास उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

    जरूरत पड़ी तो करेंगे बदलाव – मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने बयान में कहा था कि गाइडलाइन दरों को लेकर अभी भी विभागीय मंथन जारी है और जरूरत पड़ने पर सरकार इसमें पुनर्विचार करने के लिए तैयार है।

    CG कैबिनेट की अहम बैठक 10 दिसंबर को, CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleशराब घोटाला केस: हाईकोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई, फैसला सुरक्षित
    Next Article राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.