Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट
    • मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    • कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»स्कूल एडमिशन में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए तय हुई न्यूनतम आयु
    CHHATTISGARH

    स्कूल एडमिशन में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए तय हुई न्यूनतम आयु

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित कर दी है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (RTE) तथा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी संबंधित विभागों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

    शराब-कोल लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेजे गए

    1 अप्रैल के आधार पर तय होगी पात्रता

    नई व्यवस्था के अनुसार किसी भी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की आयु का निर्धारण 1 अप्रैल की स्थिति के अनुसार किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य फाउंडेशनल स्टेज को मजबूत करना और प्रदेशभर में प्रवेश प्रक्रिया में एक समान व्यवस्था लागू करना है।

    अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित आयु सीमा

    राज्य सरकार ने पूर्व-प्राथमिक से लेकर पहली कक्षा तक के प्रवेश के लिए आयु सीमा भी स्पष्ट कर दी है।

    • नर्सरी (बालवाटिका-1): 3 वर्ष से अधिक एवं 4 वर्ष से कम
    • केजी-1 (बालवाटिका-2): 4 वर्ष से अधिक एवं 5 वर्ष से कम
    • केजी-2 (बालवाटिका-3): 5 वर्ष से अधिक एवं 6 वर्ष से कम
    • कक्षा पहली: 6 वर्ष से अधिक एवं 7 वर्ष से कम
    • तीन महीने तक की मिलेगी विशेष छूट

    सक्ती जिले में पुत्र ने पिता के सहयोग से बनाई फर्जी जमीन, फिर निकाल लिया लोन, अब थाने में होगी शिकायत

    सरकार ने अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयु सीमा में सीमित राहत भी दी है। यदि कोई बच्चा 1 अप्रैल तक निर्धारित आयु पूरी नहीं कर पाता है, लेकिन 1 जुलाई तक आवश्यक आयु पूरी कर लेता है, तो उसे अधिकतम तीन माह की विशेष छूट देकर संबंधित कक्षा में प्रवेश दिया जा सकेगा।

    सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे नियम

    नई आयु सीमा राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय (निजी) एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू होगी। इसके अलावा RTE के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर होने वाले प्रवेश भी इसी व्यवस्था के अनुसार किए जाएंगे।

    किन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी नई व्यवस्था

    शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय की पूर्व-प्राथमिक कक्षा से प्रोन्नत होकर सीधे पहली कक्षा में प्रवेश ले रहे हैं, उन पर नई आयु सीमा लागू नहीं होगी। ऐसे मामलों में छात्र के स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC), अंकसूची अथवा स्कोर कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ा रहे दो बड़े बारों पर पुलिस का छापा, मैनेजरों पर कार्रवाई, मंचा हड़कंप!

    अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

    स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयकों और शाला प्रमुखों के माध्यम से नए नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही अभिभावकों तक इन प्रावधानों की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है।

    बिलासपुर में पानी निकासी के विवाद ने लिया हिंसक मोड़, पड़ोसी परिवारों में लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष

    एक नजर में नए नियम

    • पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष।
    • आयु की गणना हर वर्ष 1 अप्रैल के आधार पर होगी।
    • 1 जुलाई तक आयु पूरी होने पर तीन माह की विशेष छूट मिलेगी।
    • नियम सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होंगे।
    • RTE के तहत होने वाले प्रवेश भी इसी आयु सीमा के अनुसार होंगे।
    • पूर्व-प्राथमिक से प्रोन्नत विद्यार्थियों को नई आयु सीमा से छूट मिलेगी।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleशराब-कोल लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेजे गए
    Next Article स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

    Related Posts

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026
    Top Posts

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    By Industrial ImpactAugust 10, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में…

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.