जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा गठित “Illegal Mining Task Force” लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत भादा रेत घाट में टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद कर दिया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है।
बिलासपुर में इंसानियत शर्मसार: तालाब में तैरता मिला 2 दिन की नवजात बच्ची का शव
टीम द्वारा लगातार विभिन्न रेत घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं दबिश दी जा रही है। आज दिनांक 28 मई 2026 को CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टास्क फोर्स टीम ने भादा रेत घाट क्षेत्र में रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर एक चैन माउंटेन मशीन से अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जाना पाया गया। इसके बाद तत्काल जिला खनिज विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और नियमानुसार मशीन को सीलबंद कर कार्रवाई की गई।
Baloda Bazar Violence Case: हिंसा केस में HC सख्त, अमित बघेल समेत तीन आरोपियों को नहीं मिली जमानत
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन करने वालों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांजगीर-चांपा पुलिस की “Illegal Mining Task Force” द्वारा जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।


