कोरबा : वन मंडलकटघोरा में लोनर हाथी का आतंक लगातार जारी है। यह लोनर एतमा नगर, जटगा व पसान रेंज में उत्पात मचाने के बाद अब केंदई रेंज के कोरबी सर्किल पहुंच गया है। बीती रात 1.30 बजे लगभग पसान क्षेत्र से अचानक पहुंचे लोनर ने कोरबी की बस्ती में उत्पात मचाते हुए रविन्द्र नामक ग्रामीण के घर के एक हिस्से को ढहा दिया जिस समय हाथी ने यहां पर धावा बोला उस समय रविन्द्र का परिवार घर पर ही था।
हाथी के आने तथा दीवार को तोडऩे की भनक लगने पर वह जागा और परिवार समेत घर के एक कोने में छिपकर जान बचाई तथा हाथी मित्र दल को सूचित किया । ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व हाथी मित्र दल के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और उत्पात मचा रहे लोनर को खदेडऩे की कार्रवााई की खदेडें जाने पर लोनर ने जंगल का रूख किया और रोदे पहाड़ में पहुंच कर विचरण करने लगा है।
CG – 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग से बदला न्यायिक व्यवस्था का ढांचा, कई न्यायिक अधिकारियों का तबादला
उधर पसान रेंजमें एक लोनर सहित 12 हाथियों का दल दो स्थानोंं पर घम रहा है। क्षेत्र में हाथियों के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। हालाकि वन विभाग की ओर से हाथियों पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में भी कारी माटी क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी सक्रिय है। इधर कोरबा वनन मंडल के करतला रेंज में 15 हाथियों का झूड़ साजापानी के आसपास पिछले दो दिनों से डेरा डाले हुए है।


