कोरबा : छत्तीसगढ़ में नागरिक सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के तहत कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों का शुभारंभ रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah एवं मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के करकमलों से किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 33 जिलों के लिए 400 से अधिक आधुनिक डायल-112 वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कोरबा को मिली “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” की सौगात, जिले में शामिल हुए 22 हाईटेक वाहन
इसी क्रम में कोरबा जिले को भी 22 नए अत्याधुनिक वाहन मिले हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इन वाहनों में स्मार्टफोन, GPS, वायरलेस रेडियो, PTZ एवं डैश कैमरा, मोबाइल NVR और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं। इससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार संभव हो सकेगा। यह सेवा आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए 24×7 उपलब्ध रहेगी।
महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी जेल भेजा गया
“एक्के नम्बर, सब्बो बर…”
डायल-112 सेवा के माध्यम से सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात स्थितियों में लोगों को पहले से अधिक तेज और प्रभावी सहायता मिल सकेगी। नागरिक वॉयस कॉल, SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के जरिए भी मदद प्राप्त कर सकेंगे। कोरबा जिले के लिए इन संसाधनों से सुसज्जित वाहनों को प्राप्त करने हेतु जिले के 24 अधिकारी और कर्मचारी रायपुर में उपस्थित रहे। जिला पुलिस प्रशासन ने राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की हर घड़ी में आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।


