कोरबा – जिले से बड़ी खबर आ रही है। कोरबा सीएसईबी कॉलोनी में विराजमान श्री गणेश भगवान के लिए बनाए गए पंडाल में एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से पूरा पंडाल धरा साई हो गया है। लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि पेड़ सीधे कॉलोनी के लिए बिछाए गए विद्युत तार को तोड़ते हुए पंडाल में गिरा है और हादसे के वक्त कालोनी के कुछ बच्चे पंडाल के अंदर सोए हुए थे जो बाल – बाल बच गए। हालांकि पंडाल पूरी तरह से धराशाई हो गया है जिससे टेंट संचालक को भारी नुकसान होने की आशंका है।



