Close Menu
    What's Hot

    झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला

    September 5, 2026

    CG – 12वीं के छात्रों पर 11वीं के छात्रों से मारपीट का आरोप, लोहे के कड़े से किया हमला

    September 5, 2026

    मंदिर जाते समय रास्ते में काल बना बिजली का तार, करंट की चपेट में आकर युवक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
    • CG – 12वीं के छात्रों पर 11वीं के छात्रों से मारपीट का आरोप, लोहे के कड़े से किया हमला
    • मंदिर जाते समय रास्ते में काल बना बिजली का तार, करंट की चपेट में आकर युवक ने मौके पर तोड़ा दम
    • NTPC कोरबा की सभी 7 इकाइयां बंद, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति बाधित
    • CG Weather Today: राजधानी का पारा एक दिन में 6 डिग्री चढ़ा, कई इलाकों में आज बारिश के आसार
    • KORBA : बिना हेलमेट तेज रफ्तार बाइक चलाना पड़ा भारी, पेड़ से टकराकर 2 नाबालिगों ने गंवाई जान
    • रायगढ़ में अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; उप सरपंच की रिहाई की मांग
    • जन्माष्टमी की खुशियों में पसरा मातम, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
    CHHATTISGARH

    झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जगदलपुर:  झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में 5 सितंबर शनिवार को जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी। एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 10 आरोपियों पर फैसला आया है। कोर्ट ने झीरम कांड मामले में सभी 10 आरोपियों को सभी धाराओं में दोषी माना है। 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या का प्रयास के तहत सभी आरोपियों को दोषी सिद्ध पाया गया। आरोपियों को 16 सितंबर को दंड सुनाया जाएगा।

    नेपाल में बाढ़ की भयावह तबाही! 1,127 लोगों की मौत, 4,858 अब भी लापता

    बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने कहा है कि सभी 10 आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने दोषी माना है। आरोपियों को सजा सुनाने के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की गई है। उन्होंने कहा, NIA कोर्ट के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

    ये आरोपी पाए गए दोषी

    दोषी पाए गए आरोपियों में ज्योती उर्फ प्रमिला कोड़ियम (महिला आरोपी), बंजामी उर्फ सन्ना, अयाता मरकाम, मुक्का मंडावी, मड़कामी, देवा कवासी, कोसा चैतू उर्फ मुन्ना, कोसा कवासी, महादेव नाग, सुमित्रा शामिल हैं। कुल 11 के खिलाफ मामला दर्ज था, जिसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है।

    जानिए क्या है पूरा मामला

    दरअसल, 2013 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने थे। रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। 10 साल से विपक्ष में बैठी कांग्रेस जीत के लिए जोर लगा रही थी। पार्टी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा चला रही थी। 25 मई को सुकमा में परिवर्तन रैली की गई। रैली के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर जा रहा था। इसमें करीब 25 गाड़ियां थीं। इन गाड़ियों में 200 नेता-कार्यकर्ता थे।

    सबसे आगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल और कवासी लखमा थे। उनके पीछे महेंद्र कर्मा और मलकीत सिंह गैदू की गाड़ी थी। उनके पीछे बस्तर के कांग्रेस प्रभारी उदय मुदलियार चल रहे थे। यानी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूरी टॉप लीडरशिप इस काफिले में थी। दोपहर करीब 3:40 बजे काफिला झीरम घाटी में पहुंचा। यहीं नक्सलियों ने पेड़ गिराकर रास्ता बंद कर दिया। गाड़ियां रुकते ही 200 से ज्यादा नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमले में नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग होती रही।

    KORBA: कार में युवती को देख भड़की पत्नी, शिक्षक पति की उंगली काटने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

    शाम करीब 5:30 बजे नक्सली पहाड़ों से उतरकर नीचे आए और एक-एक गाड़ी चेक की। एक गाड़ी में उन्हें सलवा जुडूम आंदोलन शुरू करने वाले महेंद्र कर्मा मिल गए। आंदोलन की वजह से नक्सली महेंद्र कर्मा को दुश्मन समझते थे। उन्होंने बेरहमी से महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी। उन्हें करीब 100 गोलियां मारी गईं। चश्मदीदों के मुताबिक, नक्सलियों ने कुछ नेताओं को नाम लेकर पहचाना और उन्हें गोली मारी। हमला पूरी योजना के साथ किया गया। खुफिया एजेंसियों को हमले की कोई भनक नहीं थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG – 12वीं के छात्रों पर 11वीं के छात्रों से मारपीट का आरोप, लोहे के कड़े से किया हमला

    Related Posts

    CG – 12वीं के छात्रों पर 11वीं के छात्रों से मारपीट का आरोप, लोहे के कड़े से किया हमला

    September 5, 2026

    मंदिर जाते समय रास्ते में काल बना बिजली का तार, करंट की चपेट में आकर युवक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 5, 2026

    NTPC कोरबा की सभी 7 इकाइयां बंद, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति बाधित

    September 5, 2026
    Top Posts

    झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला

    September 5, 2026

    CG – 12वीं के छात्रों पर 11वीं के छात्रों से मारपीट का आरोप, लोहे के कड़े से किया हमला

    September 5, 2026

    मंदिर जाते समय रास्ते में काल बना बिजली का तार, करंट की चपेट में आकर युवक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 5, 2026

    NTPC कोरबा की सभी 7 इकाइयां बंद, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति बाधित

    September 5, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला

    By Industrial ImpactSeptember 5, 2026

    जगदलपुर:  झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में 5 सितंबर शनिवार को जगदलपुर स्थित NIA की…

    CG – 12वीं के छात्रों पर 11वीं के छात्रों से मारपीट का आरोप, लोहे के कड़े से किया हमला

    September 5, 2026

    मंदिर जाते समय रास्ते में काल बना बिजली का तार, करंट की चपेट में आकर युवक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 5, 2026

    NTPC कोरबा की सभी 7 इकाइयां बंद, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति बाधित

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    झीरम घाटी नक्सली हमला: 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला

    September 5, 2026

    CG – 12वीं के छात्रों पर 11वीं के छात्रों से मारपीट का आरोप, लोहे के कड़े से किया हमला

    September 5, 2026

    मंदिर जाते समय रास्ते में काल बना बिजली का तार, करंट की चपेट में आकर युवक ने मौके पर तोड़ा दम

    September 5, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.