Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»धान खरीदी में गड़बड़ी: कोरबा में तीन समिति प्रबंधकों पर एफआईआर, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी
    CHHATTISGARH

    धान खरीदी में गड़बड़ी: कोरबा में तीन समिति प्रबंधकों पर एफआईआर, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactNovember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत कोरबा जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इस बीच, आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तीन समिति प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सहकारी निरीक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है और छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिनता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा) के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, हाथी प्रभावित क्षेत्रों से धान उठाव को प्राथमिकता देने का भी निर्णय लिया गया है।

    कोरबा में अलाव के पास सोते समय वृद्ध मंशीदास महंत की आग में झुलसकर मौत, परिवार में मचा हड़कंप

    धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर
    कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसी महत्वपूर्ण सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही, बाधा या शासन के निर्देशों का उल्लंघन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने धान खरीदी गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग और पर्यवेक्षण के लिए अनुभाग स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के भी निर्देश दिए हैं।

    तीन प्रबंधकों पर एफआईआर, एस्मा के तहत कार्रवाई
    आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, छुरीकला के वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक दीपक सिंह कंवर द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, कर्मचारी अशोक कुमार दुबे पर जानबूझकर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अन्य कर्मचारियों को भी कार्य करने से रोकने का आरोप है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इसके अतिरिक्त, विकासखंड पाली अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रभारी संस्था प्रबंधक नरेन्द्र कश्यप (निरधि) और कमल दुबे (चैतमा) पर भी आदेश के बावजूद धान खरीदी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अन्य कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालने का आरोप है। सहकारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार साहू ने इन दोनों के खिलाफ भी पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    इन सभी मामलों में छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिनता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा) का उल्लंघन माना गया है। प्रशासन ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि खरीदी कार्य में बाधा डालना दंडनीय अपराध है और एस्मा के तहत बिना वारंट गिरफ्तारी का प्रावधान भी है।

    AIIMS परीक्षा में विशाल को मिली सफलता

    हाथी प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता
    बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि यदि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में धान खरीदी हेतु डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी हो गया है, तो ऐसे क्षेत्रों से धान का उठाव प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इन केंद्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    धान खरीदी की मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
    खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी अवधि के दौरान धान खरीदी से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया गया है।

    जारी आदेश के अनुसार अनुविभाग कोरबा हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा सरोज महिलांगे, अनुविभाग कटघोरा हेतु तन्मय खन्ना (आईएएस), अनुविभाग पोड़ी-उपरोड़ा हेतु तुलाराम भारद्वाज तथा अनुविभाग पाली हेतु सीमा पात्रे को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

    छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी: सरगुजा में शीतलहर, रायपुर का पारा सामान्य से नीचे, जल्द बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

    धान खरीदी की वर्तमान स्थिति
    जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी जी एस कंवर के अनुसार, सोमवार, 17 नवंबर को जिले में 2 किसानों से कुल 57.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। पाली के बक्साही सहकारी समिति में 30 क्विंटल और उतरदा समिति में 27.20 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया था। धान खरीदी के पहले दिन से अब तक जिले में कुल 4 किसानों से 97.20 क्विंटल धान का विक्रय हुआ है। उपार्जन केन्द्रों में किसानों का स्वागत और अभिनंदन किया गया, और उनकी उपज की समर्थन मूल्य पर बिक्री होने पर किसानों में खुशी देखी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में अलाव के पास सोते समय वृद्ध मंशीदास महंत की आग में झुलसकर मौत, परिवार में मचा हड़कंप
    Next Article कोरबा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशासन ने ली शपथ, युवाओं की भूमिका पर जोर

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.