Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»भारत–न्यूज़ीलैंड T20 मुकाबला: स्टेडियम में सुरक्षा कड़ी, पहली पारी के बाद दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा
    CHHATTISGARH

    भारत–न्यूज़ीलैंड T20 मुकाबला: स्टेडियम में सुरक्षा कड़ी, पहली पारी के बाद दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मुकाबले की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हैंडओवर कर दिया गया है और अब मैच से जुड़ी सभी तकनीकी, प्रसारण और आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।

    नशा रोकने बड़ी कार्रवाई: 2 तस्करों के साथ 4.75 करोड़ का गांजा बरामद

    22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी टीमें

    बता दें कि मैच से पहले दोनों टीमों की रायपुर में आवाजाही को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई गई है। क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। खिलाड़ी शहर के एक निजी होटल में ठहरेंगे, जहां वे दो दिनों तक रुकेंगे। होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेगा। वहीं, 23 जनवरी को मैच के दिन सुबह दोनों टीमों के खिलाड़ी शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अभ्यास सत्र कर सकते हैं, जिसके लिए मैदान और पिच को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

    भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

    भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री लगातार जारी है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद रहे हैं। टिकट टिकटजिनी वेबसाइट और ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं, जहां एक यूज़र अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकता है। टिकटों की कीमत 800 रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक तय की गई है। विद्यार्थियों के लिए खास व्यवस्था करते हुए मात्र 800 रुपये में टिकट उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए मान्य स्टूडेंट आईडी दिखाना अनिवार्य होगा। आम दर्शकों और प्रीमियम कैटेगरी के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।

    पहली पारी के बाद स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री

    संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए सभी दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा और एंट्री दोपहर चार बजे से शुरू हो जाएगी। फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं मैच डे यानी 23 जनवरी को टिकट रिडीम नहीं कराए जा सकेंगे।

    कालाबाज़ारी और ओवररेटिंग को रोकने के लिए इस बार विशेष कदम उठाए गए हैं। CSCS ने साफ किया है कि टिकट के साथ रेट लिखी हुई टी-शर्ट दी जाएगी, ताकि अधिक कीमत वसूलने की स्थिति में तुरंत पहचान कर कार्रवाई की जा सके। संघ का कहना है कि किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    कोरबा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 21.34 लाख क्विंटल से अधिक हुआ संग्रह

    स्टेडियम के भीतर खाने-पीने के रेट पहले से कर दिए गए तय

    स्टेडियम के भीतर दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने की सभी वस्तुओं के रेट पहले से तय कर दिए गए हैं। तय दरों के अनुसार 100 ग्राम समोसा 50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि सिंगल पीस सैंडविच की कीमत 60 रुपये और बर्गर 80 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा पॉपकॉर्न कोन 60 रुपये, पॉपकॉर्न टब 100 रुपये और पिज्जा 250 रुपये में मिलेगा। आइसक्रीम और वेफर्स दर्शकों को उनके अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

    खाद्य सामग्री की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्टेडियम के अंदर फूड स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें स्पष्ट रूप से लिखें। इसके साथ ही पूरे स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उनके निर्धारित दाम भी साफ-साफ प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि दर्शकों से किसी भी तरह की अतिरिक्त वसूली न की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleनशा रोकने बड़ी कार्रवाई: 2 तस्करों के साथ 4.75 करोड़ का गांजा बरामद
    Next Article कोरबा कलेक्टर का जनता से संवाद, शिकायतें सुनीं और तुरंत समाधान के लिए दिए निर्देश

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.