हैदराबाद/मुंबई, 13 अगस्त 2025। तेलंगाना और महाराष्ट्र में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीट की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने के आदेश ने विवाद खड़ा कर दिया है। ओल्ड हैदराबाद सिटी की नगर निगम, ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका और छत्रपति शिवाजी नगर पालिका प्रशासन ने ऐसे आदेश जारी किए हैं।
हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को इस आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि गोश्त खाने और स्वतंत्रता दिवस का कोई संबंध नहीं है। ओवैसी ने इसे लोगों की निजता, आजीविका, संस्कृति और पोषण के अधिकारों का उल्लंघन बताया।
वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी कहा कि यह मामला धर्म का नहीं है और न ही राष्ट्रीय हित का, और नवरात्रि में भी लोग नॉनवेज खाते हैं। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भी मीट बैन के फैसले को गलत करार दिया।
इस विवाद ने स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता के अधिकारों पर बहस को फिर से गरमा दिया है।


