कोरबा : जिले में चरित्र सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को इस आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई उस युवक की शिकायत के बाद की गई, जो एनटीपीसी में नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन कराने आया था।
कोरबा रेंज के गेराव पहुंचे दंतैल हाथी पर वन विभाग की सख्त निगरानी
शिकायतकर्ता दीपक साहू (21), निवासी ढोढीपारा, पुसके सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर ने 20 दिसंबर 2025 को कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन के बदले कार्यालय में मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे 1000 रुपए की मांग की थी।
कोरबा: नीलकंठ प्राईवेट लिमिटेड में कर्मचारियों से मारपीट, आरोपियों को कोर्ट ने नहीं दी जमानत
दीपक साहू रायगढ़ में एनटीपीसी में हाइड्रा चलाने का कार्य करते हैं और उन्हें गेट पास रिन्यूअल के लिए पुलिस सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि प्रधान आरक्षक सूर्यकांत द्विवेदी ने 1000 रुपए की रिश्वत की मांगी है और तत्काल प्रमाण पत्र बना देने की बात कही गई।


