जांजगीर-चांपा :- जिले से भ्रष्टाचार की बड़ी खबर सामने आई है।बिजली विभाग से जुड़े एक ठेकेदार के द्वारा लंबे समय से अपने ठेका कर्मचारियों के वेतन में बट्टा मारते हुए उनका शोषण करते आ रहा है। पूरे मामले की लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, मची अफरा-तफरी
आपको बता दे छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग – चांपा जोन अंतर्गत लाइन मेंटेनेंस FOC कार्य का ठेका मेसर्स टिकेश्वर कश्यप को मिला है। ठेकेदार द्वारा कार्य करने आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी कर रखा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा अपने कर्मचारियों के वेतन में लगातार शोषण करते आ रहा है।
सूत्रों की माने तो जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है उनके लिए विभागीय स्तर पर लगभग 14000 रुपए वेतन के रूप में ठेकेदार को भुगतान किया जाता है। लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल 6000 उनके खाते में राशि डालकर बाकी के पैसों को गबन करते आ रहा है जिसकी पुष्टि भी की जा सकती है।
यह सिलसिला पिछले 3 सालों से चल रहा है जिसका आंकड़ा लगाए तो लाखों रुपए की हेरा फेरी अब तक की जा चुकी है।
जांजगीर-चांपा में लिफ्ट लेकर लूट की कोशिश, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या; दो नाबालिग हिरासत में
शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता से लिखित शिकायत किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है।


