सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति दूसरी शादी करना चाहता था और पत्नी पर घर छोड़कर जाने का दबाव बना रहा था।
Bilaspur News: बाल संप्रेक्षण गृह में युवक ने दी जान, दूसरे आत्महत्या मामले से मचा हड़कंप
पत्नी ने घर छोड़ने से इंकार किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार टांगी से उसके सिर पर जानलेवा वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी टांगी को कमरे में छिपाकर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया।


