कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला को युवक के साथ कथित आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद बस्ती के लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है, जबकि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है।
NEET री-एग्जाम में पेपर लीक रोकने के लिए सख्ती, अब एयरफोर्स की मदद से होगी डिलीवरी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक युवक लंबे समय से महिला के घर आता-जाता था, जिससे बस्ती के लोग नाराज थे। गुरुवार को भी युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद बस्ती के एक व्यक्ति को शक हुआ, जिसके बाद वह मोबाइल कैमरा ऑन कर महिला के घर की ओर पहुंचा। इस दौरान कमरे में महिला और युवक को कथित आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।
एनएच-49 पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
हंगामा बढ़ता देख युवक मौके से भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था। विरोध करने पर महिला द्वारा गाली-गलौज और विवाद करने का भी आरोप लगाया गया है। बस्तीवासियों ने पुलिस से मांग की है कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि इस तरह की घटनाओं से इलाके का माहौल खराब हो रहा है।


