बलौदाबाजार : अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बलौदाबाजार जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती निकली है। आठवीं पढ़ी महिलाएं भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती है।
रायगढ़ में हाथियों का बड़ा दल पहुंचा, ड्रोन कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, गांवों में अलर्ट जारी
जानकारी के अनुसार, एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरबसपुर, सुखरी एवं रंगोरा-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के अंतिम तिथि 1 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।
बिलासपुर के पास मालगाड़ी में लगी भीषण आग, रेलवे विभाग में मचा हड़कंप…
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में संपर्क कर सकते है।


