Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»पिकअप में भरकर ले जा रहे थे सागौन के लट्ठे, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    पिकअप में भरकर ले जा रहे थे सागौन के लट्ठे, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा (जेवरा) जंगल से सागौन के ईमारती पेड़ों की कटाई कर अवैध परिवहन करने वाले गिरोह को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन लट्ठा, आरा मशीन और पिकअप वाहन सहित कुल ढाई लाख के आसपास की संपत्ति जब्त की गई है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र बिलासपुर के नवापारा परिसर में पदस्थ वनरक्षक को तड़के करीब 3:30 बजे सीपत पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि कुछ लोग नवापारा (जेवरा) जंगल में सागौन वृक्ष काटकर पिकअप वाहन में भरकर चोरी कर ले जाने की तैयारी में हैं. सूचना पर पुलिस टीम और वन विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से मौके के लिए रवाना हुए. नवापारा बेरियर के पास घेराबंदी की गई. कुछ देर बाद जंगल की ओर से आती एक पिकअप वाहन की लाइट दिखाई दी. वाहन को रोककर जांच की गई.

    अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: गोवा के किराए के मकान से चलता था नेटवर्क, 7 आरोपी गिरफ्तार

    तिरपाल हटाते ही सामने आए 16 सागौन लट्ठा

    जांच के दौरान पिकअप नंबर सीजी 11 एबी 0612 वाहन में पुरानी तिरपाल ढकी मिली. तिरपाल हटाने पर वाहन में 16 नग सागौन के ईमारती लट्ठा भरे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख के आसपास बताई जा रही. वाहन में चालक सहित कुल पांच व्यक्ति सवार थे.

    मामले में पकड़े गए आरोपी

    बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी रामचंद कुर्रे (41), बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी संतोष कुमार (50), ठरगा बहरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी जय सिंह ओगरे (62), महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी लिल्लू राम पटेल (56) और महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी रघुवीर सिंह मरावी (40) को गिरफ्तार किया गया है.

    जंगल से काटकर ले जाने की बात स्वीकारी

    आरोपियों से सागौन लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई कागजात नहीं दिखा सके. प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने नवापारा जंगल से ही लकड़ी काटकर जांजगीर-चांपा जिले की ओर ले जाने की बात स्वीकार की. कार्रवाई के दौरान 16 नग सागौन लट्ठा, डीजल आरा मशीन व ब्लेड और पिकअप वाहन जब्त किया गया.

    बिलासपुर किसान सम्मेलन में CM साय का बड़ा ऐलान, 24 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर

    वन विभाग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    वनरक्षक द्वारा थाना सीपत में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर नवापारा (जेवरा) जंगल से सागौन ईमारती लकड़ी काटकर चोरी एवं अवैध परिवहन किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया. सीपत पुलिस ने पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleअंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: गोवा के किराए के मकान से चलता था नेटवर्क, 7 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article NH-130 पर शर्मनाक हरकत: मृत गाय को ऑटो से घसीटते दिखा शख्स, वीडियो वायरल

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.