कोरबा : प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन तिहार मई के पहले सप्ताह से शुरू हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में तिहार के अंतर्गत आज पहला सुशासन शिविर कोरबा जोन में आयोजित किया गया। नागरिक सेवाओं पर आधारित स्टॉल यहां पर लगाए गए। शाम 5 बजे तक शिविर के जरिये लोगों को सेवाओं का लाभ मिलेगा।
समर वेकेशन से पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, आज से लागू हुआ नया रोस्टर
नगर निगम की ओर से आयोजित इस शिविर में निकायों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने अपने स्टॉल मौके पर लगाए। सरकार की ओर से चलायी जा रही समुदाय और व्यक्ति केंद्रित योजनाओं पर जहां फोकस किया गया। इनमें योजनाओं के स्वरूप से लेकर आधारभूत जरूरत और उनसे मिलने वाले लाभ के तरीके की जानकारी दी गई।
IPL मैचों को लेकर अलर्ट मोड पर रायपुर, मुख्य सचिव ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नगर निगम कमिश्रर आशुतोष पांडेय के अलावा अन्य अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण किया। विभिन्न क्षेत्रों से यहां आये लोगों से बात की और उनकी समस्या को जानकर उनका निराकरण भी किया गया। सामान्य आवेदनों का निराकरण त्वरित रूप से करने की व्यवस्था है जबकि जटिल मामलों के लिए समयसीमा एक महीने के लिए रखी गई है। अन्य दिनों में अलग-अलग जोन में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।


