कोरबा – विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूली बच्चों 5वी से 8वी और 9वी से 12वी स्तर के बच्चों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूकता फैलानी है। प्रबंधन द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा घोषित थीम वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना अर्थात Ending Plastic Pollution Globally” है। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों एवं विभाग अध्यक्ष को सूचित किया है कि 05/06/2025 को एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध और मिशन लाइफ के अनुरूप पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए जन जागरूकता उत्पन्न करने हेतु विद्यालय बच्चों के लिए SECL के ऊर्जा क्लब में सुबह 8:00 से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
खुशखबरी: टोयोटा की इस भौकाली SUV पर आया ₹1.30 लाख का डिस्काउंट; जानिए कीमत
SECL प्रबंधन द्वारा जारी सूचना में रजिस्ट्रेशन पंजीकरण के लिए समय का निर्धारण किया गया है जिसके लिए जारी सूचना अनुसार SECL कुसमुंडा क्षेत्र के ऊर्जा क्लब इंदिरा स्टेडियम के सामने में दिनांक 5 जून 2025 को प्रातः 8:00 बजे से 8:45 तक पंजीकरण किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में 1. चित्रकला प्रतियोगिता में प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ, 2. प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में पर्यावरण, 3. निबंध प्रतियोगिता पर्यावरण के लिए जीवन शैली, 4. स्लोगन प्रतियोगिता में पांच स्लोगन प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ और 5. भाषण प्रतियोगिता में पर्यावरण के लिए जीवनशैली का आयोजन किया गया है