कोरबा : कोरबा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 998 नग नशीली टैबलेट का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नोनबिर्रा डेम के पास डेम जाने वाले कच्चे मार्ग पर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BR 0660, हीरो ग्रे कलर) में बैठकर नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहे हैं।
Trending
- कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाने वाले 4 आरोपियों ने किया सरेंडर
- अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में 3 सगे भाइयों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर
- सड़क पर खेल रहा था 5 साल का बच्चा, अचानक कुत्तों ने किया हमला; CCTV में कैद हुई भयावह घटना
- पति की मौत के बाद ठगी का शिकार हुई महिला, बीमा और ट्रैक्टर बेचकर जुटाई रकम गंवाई
- संगठन मजबूत करने की तैयारी: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग आज से, राहुल गांधी देंगे मार्गदर्शन
- कोरबा : शादी के कुछ ही दिनों बाद नवविवाहिता की मौत, परिजनों के शक पर कब्र से निकाला गया शव
- आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम; पुलिस ने शुरू की जांच
- सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक जलाया


