नई दिल्ली। BJP के नेतृत्व और देशभर में चल रहे ईसाई धर्मांतरण के मुद्दे पर रणनीति तय करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सालाना प्रांत प्रचारक बैठक शुक्रवार, 4 जुलाई से दिल्ली में शुरू हो गई है। यह बैठक दिल्ली प्रांत के ‘केशवकुंज’ कार्यालय में तीन दिन यानी 6 जुलाई तक चलेगी।
RSS प्रमुख मोहन भागवत इस बैठक में लगातार तीनों दिन मौजूद रहेंगे। इसमें देशभर से प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और संगठन के सभी 6 सहकार्यवाह भी हिस्सा ले रहे हैं।
हिमाचल में कुदरत का कहर – मूसलधार बारिश से तबाही, 37 मौतें, 250 सड़कें बंद, कई जिले ऑरेंज अलर्ट पर!
चार अहम मुद्दों पर मंथन
बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हो रही है, उनमें BJP के अगले अध्यक्ष का चयन, पंजाब समेत देशभर में हो रहे ईसाई मिशनरियों के विस्तार को रोकने की रणनीति, संगठनात्मक कार्य और 75 साल की उम्रसीमा का नियम शामिल है।
75 साल के नियम पर स्पष्टता जरूरी
BJP में वरिष्ठ नेताओं के लिए 75 साल की उम्र के बाद सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट का अनौपचारिक मानक तय किया गया था। इसी आधार पर लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गज नेताओं को संगठन में पीछे किया गया। हालांकि, कर्नाटक चुनाव में 80 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा को चुनाव की कमान सौंपी गई थी।


