धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज कांग्रेसियों ने जनपद कार्यालय के सामने से पैदल मार्च करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव किया.
CG – मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, मौके से मिले कई कपल्स और नशीले पदार्थ
मनरेगा के नाम बदलने का विरोध
कांग्रेसियों ने कहा कि उनकी पहली मांग मनरेगा बचाओ संग्राम से जुड़ी है. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार कानून को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.
धान खरीदी नहीं होने से किसान परेशान
कांग्रेस की दूसरी बड़ी मांग जिले में धान खरीदी से जुड़ी है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कई किसानों की अब तक धान खरीदी नहीं हो पाई है, जिससे किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं. सरकार ने खरीदी की अवधि दो दिन बढ़ाई थी, लेकिन इसके बावजूद कई किसानों को राहत नहीं मिली. कांग्रेस ने मांग की कि जिन किसानों की धान खरीदी शेष है, उनकी तत्काल खरीदी की जाए ताकि वे अपनी उपज बेच सकें.
प्रदर्शन के दौरान तनाव का माहौल
कांग्रेसियों ने कई घंटों तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल बड़ी संख्या में मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच झूमा-झटकी का माहौल भी देखने को मिला.
22 साल बाद वारंटी गिरफ्तार, एसएसपी के 48 घंटे के ऑपरेशन ने किया सफल गिरफ्तारी
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कांग्रेसियों ने अपनी दोनों मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आगे उग्र आंदोलन करने के लिए वे बाध्य होंगे.


