Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक! मौसम विभाग ने बताया कब फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

    September 8, 2026

    पटवारी बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में 200 पदों पर निकलेगी भर्ती

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक! मौसम विभाग ने बताया कब फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां
    • पटवारी बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में 200 पदों पर निकलेगी भर्ती
    • CG – एकलव्य विद्यालय की छात्राओं का फूटा गुस्सा! 20 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, भागते हुए पहुंचे असिस्टेंट कमिश्नर
    • मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, बीच रास्ते दो हिस्सों में बंटी ट्रेन; जांजगीर-नैला स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
    • NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत, रकम लेने के बाद भी अधूरा छोड़ा काम
    • कोरबा में दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, जोड़ा पुल और सर्वमंगला गार्डन के पास दुर्घटना
    • बिलासपुर में चाकू लहराकर डांस की रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»माटी से जुड़ाव: सीएम विष्णुदेव साय ने बगिया में की बियासी, कहा- कृषि ही हमारी संस्कृति का आधार
    CHHATTISGARH

    माटी से जुड़ाव: सीएम विष्णुदेव साय ने बगिया में की बियासी, कहा- कृषि ही हमारी संस्कृति का आधार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुबह जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे और पारंपरिक रूप से बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर बियासी की। खेत में उतरकर हल की मूठ थामे मुख्यमंत्री श्री साय सहज ही एक किसान की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया।

    रायगढ़ में ऑपरेशन आघात का बड़ा एक्शन, 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

     मुख्यमंत्री श्री साय ने हरे-भरे खेत में मिट्टी की सौंधी सुगंध और बैलों के साथ खेती करते हुए कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है। हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठती हैं। खेतों के बीच बिताया समय मन को असीम सुकून देने के साथ नई ऊर्जा से भर देता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और बचपन से खेती-किसानी को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। खेती उनके लिए केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। गांव और खेतों ने ही उन्हें श्रम का सम्मान करना, प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना सिखाया है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की माटी, मेहनतकश किसानों और समृद्ध कृषि परंपराओं से जुड़ी हुई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में खेती का महत्वपूर्ण स्थान है। पीढ़ियों से हमारे किसान अपने परिश्रम से धरती को सींचते हुए प्रदेश की समृद्धि की नींव मजबूत करते आए हैं। छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार, परंपराएं और ग्रामीण जीवन भी कृषि से गहराई से जुड़े हुए हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़ाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है। खेती हमें परिश्रम, धैर्य और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है। किसान खेत में केवल फसल नहीं उगाता, बल्कि अपने श्रम से पूरे समाज के जीवन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी संबल देता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, हमारी समृद्ध कृषि परंपरा और हमारे मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव उनके हृदय के सबसे करीब हैं। किसानों की खुशहाली और कृषि की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि का मजबूत आधार है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों के परिश्रम को नमन करते हुए उनके जीवन में खुशहाली तथा खेतों में भरपूर फसल की कामना की।

    बैंक को जारी चेक हुआ बाउंस, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम कारावास की सजा

    खेती से मुख्यमंत्री का रहा है पुराना नाता

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जीवन ग्रामीण परिवेश और खेती-किसानी से गहराई से जुड़ा रहा है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे अपने गांव, खेत और ग्रामीण परिवेश से जुड़कर आत्मीयता का अनुभव करते हैं। आज सुबह गृहग्राम बगिया के खेत में बैलों के साथ हल चलाते मुख्यमंत्री की सहजता में अपनी माटी और कृषि परंपरा के प्रति उनका यही गहरा लगाव दिखाई दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायगढ़ में ऑपरेशन आघात का बड़ा एक्शन, 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद से था परेशान; अस्पताल में इलाज जारी

    Related Posts

    कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक! मौसम विभाग ने बताया कब फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

    September 8, 2026

    पटवारी बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में 200 पदों पर निकलेगी भर्ती

    September 8, 2026
    Top Posts

    CG – एकलव्य विद्यालय की छात्राओं का फूटा गुस्सा! 20 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, भागते हुए पहुंचे असिस्टेंट कमिश्नर

    September 7, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली

    By Industrial ImpactSeptember 8, 2026

    शहर के मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप परिसर में बनी पानी की टंकी में एक…

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक! मौसम विभाग ने बताया कब फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

    September 8, 2026

    पटवारी बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में 200 पदों पर निकलेगी भर्ती

    September 8, 2026

    CG – एकलव्य विद्यालय की छात्राओं का फूटा गुस्सा! 20 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, भागते हुए पहुंचे असिस्टेंट कमिश्नर

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी लापता, पानी की टंकी में मिली लाश; मौत की वजह बनी पहेली

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक! मौसम विभाग ने बताया कब फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

    September 8, 2026

    पटवारी बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में 200 पदों पर निकलेगी भर्ती

    September 8, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.