जांजगीर-चांपा : जिले के हसदेव नदी तट स्थित बाबाडेरा घाट पर आज शुक्रवार सुबह एक महिला द्वारा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैला जांजगीर निवासी एवं वर्तमान में कृष्णा बिहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही श्रीमती सरोज अग्रवाल, पति आशीष अग्रवाल, अपनी टीवीएस जुपिटर स्कूटी से बाबाडेरा घाट पहुंची थीं।
कोरबा में स्वच्छता महाअभियान तेज, वार्ड 02 और 03 में मेगा सफाई ड्राइव, आयुक्त ने किया निरीक्षण
बताया जा रहा है कि वह नदी किनारे खड़ी होकर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उन्होंने अचानक हसदेव नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद महिला की स्कूटी घाट पर ही खड़ी मिली, जिससे उनकी पहचान हो सकी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे महिला के शव को बाहर निकाला गया।
नगर निगम का बुलडोजर एक्शन: 10 से ज्यादा दुकानें ढहाए गए, 70 से अधिक कमरे तोड़े
सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


