Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी, आदिवासी क्षेत्रों में मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
    CHHATTISGARH

    मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी, आदिवासी क्षेत्रों में मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के दरवाज़े तक पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार का मानना है कि दुर्गम अंचलों में रहने वाले समुदायों को अस्पताल तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह व्यवस्था स्वास्थ्य सुविधाओं को सीधे उनके गांवों व बसाहटों तक पहुंचाएगी।

    CG – ट्रेलर में आग लगने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

    मोबाइल मेडिकल यूनिटों की तैनाती से प्रदेश के 18 जिलों के 2100 से अधिक गांवों और बसाहटों तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इससे दो लाख से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए अब इलाज और जांच की सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने इस पहल को आदिवासी समुदायों की “सर्वांगीण भागीदारी और स्वास्थ्य सुरक्षा का ठोस आधार” बताया।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का दिन है। समाज में आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक प्रत्येक दृष्टिकोण से पिछड़े लोग विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग हैं। छत्तीसगढ़ में निवासरत 3 करोड़ की आबादी में विशेष पिछड़ी जनजाति के 2 लाख 30 हजार लोग 18 जिलों के 21 सौ बसाहटों में निवासरत हैं। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट उनके लिए वरदान साबित होगा। इन सर्वसुविधा-संपन्न 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से यह कार्य आसान होगा। इस यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्निशियन और स्थानीय वालंटियर उपस्थित होंगे। इस यूनिट में 25 तरह की जांच सुविधाएं तथा 106 तरह की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध होंगी।

    मुख्यमंत्री साय ने इस नवीन योजना के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि विशेष पिछड़ी जाति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रयासरत हैं। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट ऐसे सुदूर वनांचलों के लिए हैं जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच कम है। आज 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट पूरे प्रदेश के लिए समर्पित कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूर्ण करेगा। मंत्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इस पुनीत कार्य में छत्तीसगढ़ को सहभागी बनकर योगदान देने का अवसर प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 10 बड़े फैसलों पर मुहर

    स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की। इसका उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को सीधे बसाहटों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को इन यूनिट के माध्यम से निकट स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाना आसान होगा। हमारा उद्देश्य सिर्फ मशीनें ही नहीं, अपितु कुशल एवं संवेदनशील कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी है। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक, नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और स्थानीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। ये यूनिटें हर 15 दिन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगी, जिनमें 25 से अधिक प्रकार की जांच और रोगों का उपचार किया जाएगा और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जाएगा। गंभीर मरीजों को आवश्यकता अनुसार निकटतम स्वास्थ्य संस्थानों में भेजा जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि पूर्व में संसाधनों की कमी के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ नियमित रूप से नहीं पहुंच पाती थीं। अब नए वाहन और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता के साथ यह व्यवस्था लगातार संचालित की जा सकेगी। इस पहल से टीबी, मलेरिया, एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं की समय पर पहचान व रोकथाम में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG – ट्रेलर में आग लगने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
    Next Article कुत्ते के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा, 3 दिन बाद रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.