रायपुर : छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति मिल रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर 4 नवंबर से चल रहे इस कार्य में बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र एकत्र किए जा रहे हैं। राज्यभर में अब तक लगभग 1 करोड़ 92 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है, जो कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का करीब 91 प्रतिशत है। राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पूरी पारदर्शिता और निगरानी के साथ संपन्न किया जा रहा है, ताकि आगामी वर्ष की मतदाता सूची सटीक और अद्यतन तैयार की जा सके।
सक्ती जिले में क्या फिर जारी होगा संशोधन सूची जारी?


