Chhattisgarh Police Promotion रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ी पदोन्नति सूची जारी की है, जिसमें 59 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश के बाद यह आदेश जारी किया गया।

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सम्बंध में कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता

इस पदोन्नति सूची में कोरबा जिले से भी कई नाम शामिल हैं। विवेक शर्मा और मंजूलता राठौर जैसे अनुभवी निरीक्षक, जिन्होंने कोरबा जिले के विभिन्न थानों में वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं, अब डीएसपी बन गए हैं। साथ ही किरण गुप्ता और ऊषा सोंधिया, जो वर्तमान में कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ हैं, उन्हें भी पदोन्नति मिली है।

Share.
Exit mobile version